इंटरनेट डेस्क। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारत 155 रन ही बना पाया और उसे 21 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने पारी के आखिरी ओवर में 27 रन लुटा दिए जो टीम इंडिया के लिए भारी पड़ गए।

इतना हीं नहीं अर्शदीप सिंह ने एक नो-बॉल भी इस ओवर में डाली। इससे पहले भी अर्शदीप सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ पुणे में हुए टी20 मैच में कुल पांच नो-बॉल फेंके थे। जिसके बाद भी उनकी आलोचना हुई थी। इस मुकाबले में उन्होंने 27 रन देने के साथ साथ एक नो बॉल भी फेंकी।

अर्शदीप सिंह की इस खराब गेंदबाजी से कप्तान हार्दिक पंड्या भी काफी खफा दिखे। इतना ही नहीं सोशलमीडिया पर भी अर्शदीप की खूब खिंचाई हो रही है और लोग कह रहे है की ऐसे बॉलरों के भरोसे भारत वर्ल्ड कप जीतेगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *