इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला अंडर-19 टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही बधाईयां का दौर भी शुरू हो चुका है। टीम ने इंग्लैंड को हराकर ये खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के बाद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी महिला टीम को बधाई दी है। अमिताभ बच्चन कभी भी ऐसा मौका नहीं छोड़ते है।
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भारतीय महिला अंडर-19 टीम को वर्ल्ड कप चैंपियन बनने पर बधाई दी। उनका उन्होंने लिखा, क्रिकेट में महिला अंडर-19 विश्व कप चैंपियन.. इंग्लैंड को हराया.. खटिया खड़ी कर दी.. भारत की एक शानदार जीत.. सिर्फ इंडिया इंडिया इंडिया की आवाज सुनाई दे रही थी!!!
जानकारी के अनुसार इंडिया ने इग्लैंड की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले खेलने उतरी इंग्लैड की टीम 68 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद भारतीय टीम ने 14वें ओवर में ही मैच को अपने नाम कर लिया।
