इंटरनेट डेस्क। भारत को 2007 के टी20 वर्ल्डकप में जीत दिलाने वाले खिलाड़ी जोगिंदर शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। हालांकि वो कॉफी समय से क्रिकेट से दूर थे और कोई सीरीज भी नहीं खेल रहे थे। ऐसे में इस खिलाड़ी का सफर अब समाप्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जोगिंदर शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर किया था और मिसबाह उल हक को आउट कर भारत को मैच जीता दिया था। यह मैच एमएस धोनी की कप्तानी में खेला गया था और टीम ने इस मैच के जीत के साथ ही वर्ल्ड कप जीता था।

जोगिंदर शर्मा ने ट्वीट किया और लिखा मैं इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहा हूं। मेरा करियर 2002 में शुरू हुआ था और 2017 तक मैंने हर पल को शानदार अंदाज में जिया। टीम में साथी क्रिकेटरों, सपोर्ट स्टाफ और फैंस को शुक्रिया। जानकारी के अनुसार जोगिंदर हरियाणा पुलिस में बड़े अधिकारी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *