वाराणसी :- प्रधानमंत्री उत्कृष्ट अवार्ड 2022 के वाराणसी नगर निगम क्षेत्र के सभी वेंडिंग जोन का नामांकन पिछले वर्ष किया गया था । जिसके भौतिक सत्यापन के लिए केंद्र सरकार की ओर से नामित दो अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल वरुणापार जोनल कार्यालय में प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के लाभार्थी पथ विक्रेताओं से मिलकर जानकारी प्राप्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने पथ विक्रेताओं को प्रोफाइलिंग से मिलने वाली 8 योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त किया ।निरीक्षण में आईएएस ज्योति यादव के साथ नगर आयुक्त प्रणय सिंह, परियोजना अधिकारी जया सिंह,  वरूणा पार जोनल अधिकारी, सिटी मैनेजर डूडा सुशील सिंह पार्षद गण में ब्रृजेश श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, दिनेश यादव, एवं पथ विक्रेताओं में मंगल सिंह, सीमा पांडे, शिव जी चौरसिया, सूरज पांडे, शैला मिश्रा, दीनानाथ पाल ,राजकुमार केसरी, संतोष कुमार गुप्ता, जितेंद्र सोनकर, अजय सोनकर, मीरा सोनकर, शशि भूषण, तथा भारतीय पथ विक्रेता संघ से आशीष कुमार गुप्ता, बांकेलाल जी, रोशन अग्रहरि, लक्खू सोनकर, गुड्डू चौहान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *