इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को देखने के लिए दुनिया बड़ी बेताब रहती है और चाहती है की ये टीमें जल्द एक दूसरे के सामने हो। लेकिन अब ऐसा होना शायद ही मुमकीन हो। ऐसा इसलिए की भारत एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाना चाहता है। ऐसे में पाकिस्तान भी इससे खुश नहीं है और वो भी वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर आनाकानी कर रहा है।

जी हां इस साल मैंस वर्ल्डकप भारत में खेला जाएगा और उससे पहले पाकिस्तान में एशियाकप होना है। भारतीय टीम को सुरक्षा के कारणों से पाकिस्तान नहीं भेजा जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान टीम भी मैंस वर्ल्डकप में भारत आने से इंकार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो भारत पाकिस्तान के बीच वर्ल्डकप में कोई मैच नहीं होगा।

हाल ही में एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें भारत ने साफ कर दिया है कि वह एशिया कप 2023 खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे। इसी के बाद पाकिस्तान बुरी तरह से बिफर गया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *