वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में प्रशासन की कार्यशैली के विरुद्ध किए जा रहे हैं आह्वान को आज उस समय बल मिला जब वाणिज्य कर विभाग गुड्स एंड सर्विस टैक्स के अधिकारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ अनौपचारिक वार्ता के लिए आमंत्रित किया ।
जीएसटी कार्यालय चेतगंज में हुई इस अनौपचारिक वार्तालाप में व्यापारियों ने जीएसटी में हो रहे बार-बार अमेंडमेंट को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया तथा GSTR 2 में आईटीसी इनपुट को लेकर चल रही परेशानियों से रूबरू कराया ।
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन श्री प्रदीप कुमार, एडिशनल कमिश्नर श्री प्रिंस कुमार वाराणसी जोन, उपायुक्त प्रशासन वाणिज्य कर श्री अजीत कुमार सिंह के साथ वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में जुटे विभिन्न विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से रूबरू कराया जिस पर अधिकारियों ने उचित कार्यवाही की बात कही
इस अवसर पर अधिकारियों ने बेहतरीन मेहमान नवाजी का प्रदर्शन करते हुए नाश्ते की व्यवस्था की थी ।
बैठक में वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, उपाध्यक्ष विश्वनाथ दुबे प्लास्टिक एसोसिएशन से जीएस बहल,जिलाउपाध्यक्ष संतोष सिंह , नेवर जी, युवा अध्यक्ष संजय गुप्ता,दीप्तिमान, ईश्वर सिंह, जितेश जयसवाल, चांदनी श्रीवास्तव, सुनीता सोनी,निर्मला , जय प्रकाश राजभर ,नवीन जयसवाल राजीव वर्मा ,समेत दर्जनों व्यापारी उपस्थित थे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *