इंटरेनट डेस्क। भारत के स्टार प्लयेर और टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या अपने खेल को लेकर तो हमेशा चर्चाओं में रहते ही साथ ही वो ऐसे काम भी करते रहते है जो उन्हें सुर्खियों में ला देते है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों में शादियां की है जिसके बाद पांड्या का मन भी दोबारा शादी करने का हो गया है।
आपकों बता दें की बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या पहले भी शादी कर चुके है और इन दोनों की कोर्ट मैंरिज हुई थी और दोनों का एक बेटा भी है। नताशा और हार्दिक पति-पत्नी बनने के तीन साल बाद दोबारा शादी करने वाले हैं। जानकारी के अनुसार दोनों वेडिंग को वैलेंटाइन डे पर प्लान कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार उन्होंने पहले एक कोर्ट मैरिज की थी और अब यह एक भव्य शादी करने जा रहे। खबर है की दोनों ने अपनी शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर को चुना है और वैलेंटाइन डे 14 फरवरी पर ये लवबर्ड्स शादी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी समारोह 13 फरवरी को शुरू होगा और 16 तक चलेगा। हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन धूमधाम से आयोजित किए जाएंगे।
