इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्राफी के बीच में एक बड़ा ही फेरबदल हुआ है और इस फेरबदन का खामियाजा हिमाचल के कई लोगों को भोगना पड़ेगा और उसका कारण यह है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच को वहां से शिफ्ट कर दिया गया है।
इसका कारण यह रहा है की भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच यहां से शिफ्ट कर दिया गया है। इसका कारण यह है की आउटफिल्ड में पूरी तरह से घास नहीं उगी थी। यहां पर घास का घनत्व कम था और इस कारण खिलाड़ियों को चोट लगने का खतरा था।
अब इस मैच के इंदौर में शिफ्ट हो जाने के बाद धर्मशाला के स्थानीय लोगों के अलावा, कारोबारी भी निराश है यह तो सबकों ही पता है की स्टेडियम में बड़ा मैच होने से सैकड़ों कारोबारियों को फायदा होता है। इसमें टैक्सी चालक, होटल मालिक, रेस्तरां, होम स्टे, वाले सब शामिल होते है।
