इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज बॉर्डर गावस्कर ट्राफी का दूसरा मैच शुरू हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी कर रहा है। लेकिन आज का मैच एक और ऐसा कारण है जिसकी वजह से ज्यादा सुर्खियों में है। इसका कारण यह है की भारत के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अपना 100 वां टेस्ट मैच खेल रहे है।
मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा का सम्मान किया गया। सुनील गावस्कर ने चेतेश्वर पुजारा को स्पेशल कैप दी है। इस दौरान चेतेश्वर पुजारा का परिवार भी मौजूद रहा। यह पुजारा का 100 मैच है।
पुजारा से पहले भारत के 12 खिलाड़ी ऐसे है जो टेस्ट में अपने 100 मैच खेल चुके है। पुजारा उनके बाद 13 वें नंबर के खिलाड़ी है जो आज अपना 100वां मैच खेल रहे है। ऐसे में उनका आज सम्मान भी किया गया है।
