इंटरेनट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बार्डर गावस्कर ट्राफी का दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। ये मैच आज दिल्ली में खेला जा रहा है और ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी कर रही है। इससे पहले खेले गए नागपुर टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाली है। ये सीरीज चार मैचों की खेली जा रही है।

ऑस्ट्रेलिया की और से इस समय क्रीज पर उस्मान ख्वाजा और डेविड वार्नर खेल रहे है। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम बिना किसी नुकसान के 9 ओवर में 22 रन बनाकर खेल रहे है। साथ ही भारतीय गेंदबाज भी सदी हुई गेंदबाजी कर रहे है।

वहीं इस मैच में दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरी है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार की जगह श्रेयस श्रेयस अय्यर को मौका दिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम भी दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *