इंटरनेट डेस्क। बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा स्टिंग ऑपरेशन के विवाद में फंसने के बाद आज उस मोड़ पर पहुंच गए की उन्हें आखिरी में इस्तीफा देना ही पड़ा। हालांकि कहा तो यही जा रहा है की उन्होंने खुद ही इस्तीफा दिया है। लेकिन ये बाद में पता चलेगा की बीसीसीआई ने उनसे इस्तीफा मांगा है या फिर खुद ने दिया है।
जानकारी के अनुसार चेतन शर्मा का दो दिन पूर्व ही स्टिंग ऑपरेशन हुआ था जिसमें कई खिलाड़ियों के लिए कुछ उल्टा सीधा बोलते नजर आ रहे थे, साथ ही उन्होंने डोपिंग, हार्दिक, रोहित, द्रविड़, विराट को लेकर भी बयान दिए थे। जिसके बाद उनका एक वीडियो सामने आ गया।
इस विवाद में फंसने के बाद बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने इस्तीफा दिया है, जिसे बीसीसीआई सचिव जय शाह ने स्वीकार कर लिया। इस मामले के सामने आने के बाद बोर्ड पर चेतन शर्मा को हटाने का दबाव था। चेतन शर्मा का यह दूसरा कार्यकाल था और हाल ही में उन्हें दोबारा इस पोस्ट पर लाया गया था।
