इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत के सामने परेशानी आ गई है। भारत के स्टार 4 बल्लेबाज पैवेलियन लौट चुके है। लेकिन बात ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वार्नर के बारे में कर रहे है। इसका कारण यह है की वो टीम से बाहर हो गए है।

जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर दिल्ली टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वॉर्नर को पहली पारी के दौरान खेलत समय हेलमेट पर गेंद लगी थी, जिसके चलते वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। वॉर्नर की जगह प्लेइंग-11 में मैथ्यू रेनशॉ को शामिल किया गया है।

आपकों बता दें की पहली पारी के दौरान डेविड वॉर्नर को मोहम्मद सिराज की गेंद लगी थी जिसके बाद से वो अस्वस्थ है। उन्होंने 15 रन की पारी खेली थी। हालांकि वो तीसरे टेस्ट तक भी फीट हो पाएंगे या नहीं ये पक्का नहीं है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *