मॉस्को। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के प्रेस सचिव सर्गेई न्याकिफोरोव ने कहा है कि यूक्रेन और रूस वर्तमान में संभावित वार्ता की तारीख और जगह पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कीव युद्ध की समाप्ति और शांति के बारे में चर्चा के लिए तैयार है।

जेलेंस्की कार्यालय के प्रमुख के सलाहकार मायखाइलो पोडोल्याक ने कहा कि जेलेंस्की और पुतिन यूक्रेन की संभावित मध्यस्थ स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं।

जब डोनेट्स्क और लुहान्स्क के अलग-अलग गणराज्यों ने यूक्रेनी सैनिकों द्बारा किए जा रहे हमलों से खुद को बचाने के लिए सहायता का अनुरोध किया, तो गुरुवार को तड़के रूस ने यूक्रेन के खिलाफ एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया।

इसके बाद पश्चिमी देशों ने रूसी सैन्य अभियान की कड़ी निदा की और मास्को पर प्रतिबंधों का दबाव बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *