इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के तेज गेंंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ की चोट के कारण अब आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे। खबरों की माने तो वो अपनी चोट से उबर पाने में सफल नहीं हो सके है और इसी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। खबरें तो यह भी है की आने वाले 6 महीने तक अब वो क्रिकेट से दूर ही रहेंगे।

बीसीसीआई सूत्रों की और से आई खबरों के अनुसार ही इस बात का पता चल सका है। जानकारी के अनुसार बुमराह को टी-20 विश्व कप की टीम में चुना गया था। लेकिन वो उसके पहले ही चोटिल हो गए थे और टी20 विश्वकप में भी वो नहीं खेल पाए थे।

हालांकि खबरे तो यह भी है की बुमराह अपनी पीठ का ऑपरेशन करवाने को तैयार है। ऐसे में अब वो 31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे और इसके बाद भी उनके मैदान में उतरने में कितना समय लगेगा ये किसी को नहीं पता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *