(रोहित सेठ )

वाराणसी :- दिनांक 21 मार्च से कैलाश मठ बिरदोपुर वाराणसी में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव एवं दिव्य मनोकामना सिद्धि महायज्ञ का शुरुआत भव्य कलश यात्रा से शुरू हुई थी और श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत 22 मार्च से शुरू हुई थी। दिनांक 25 मार्च 2022 को  कथा महोत्सव का चौथा दिन है। ठाकुर जी का जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमे  महिलाएं पुरुष व बच्चों सहित बड़े उत्साह व उल्लास के साथ नाच गान किया गया और साथ ही बच्चों को खिलौने बांटा गया।आज सांय 4:22 पे पूज्य गुरुदेव श्री पंकज शास्त्री जी महाराज ठाकुर जी संग व्यास पीठ पर विराजमान हुए। पीताम्बर वस्त्र धारण किये महाराज जी ने सर्वप्रथम वृंदा की माला से ठाकुर जी की आराधना की व प्रणाम किया। इस कथा महोत्सव के यजमान सचिन मिश्र सपत्नीक ठाकुर जी का पूजन अर्चन कर उनकी आरती की। गौ माता के संवर्धक पंकज शास्त्री जी महाराज ने वृंदावन से आये शिष्यों के संग मंगलमन्त्र उच्चारण किया। दिव्य मनोकामना सिद्धि यज्ञ में शिव दत्त द्विवेदी जी (नमामि गंगे सेवा योजना) , उपेंद्र मिश्र(पुणे) ,श्री लखन लाल , सीमा गुप्ता के नाम दर्ज हुए हैं। मनोकामना सिद्धि यज्ञ का समय 27 मार्च की प्रातः काल से शुरू होगी।

श्री पंकज  शास्त्री जी महाराज ने अपने कथा में कहा कि जहाँ जहाँ राधे पग धरे , कृष्ण धरे दोऊ नैन। साथ ही उन्होंने सनातन धर्म पे जोर देते हुए कहा कि हिन्दू होने के नाते माथे पे तिलक और गले में तुलसी की कंठी होनी अनिवार्य है।अगर जिस व्यक्ति को अपने धर्म का चिन्ह अपने माथे पे धारण करने में शर्म आती उसपे धिक्कार है कि वह मनुष्य है। उन्होंने अपने कथा में यह भी कहा कि जो व्यक्ति अपने धर्म की रक्षा नही कर सकता , धर्म भी उसकी रक्षा कभी नही करता। खासकर तब जो बालक गले मे क्रोस पहनते हैं उन्हें राम  मंदिर में ले जाना चाहिए और ये बताना चाहिए कि हम हिन्दू हैं और गले मे हमारे लिए तुलसी की कंठी आवश्यक है न् कि क्रोस।जिस शिक्षण संस्थान् में हिन्दू धर्म का विरोध किया जाए उस संस्था को छोड़कर तुरन्त चले जाना ही अनिवार्य है। उन्होंने ये सभी भक्तगणों से यह नारा लगवाया की धर्म धरा की रक्षा हेतु सारे हिन्दू एक रहें
उन्होंने यह चर्चा भी की आज सबसे मंगलमय दिन है कि आज हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य शपथ ग्रहण कर रहे हैं और अयोध्या का काम चल रहा है और मथुरा की प्रतीक्षा है उन्होंने कहा कि अभी योगी को जिताया है 24 में मोदी को जिताना है सारे भक्तगण यह भजन भी गाया कि जो राम को लाये थे हम उनको लाये है , यू पी में फिर हम भगवा लहराए हैं। शम्भूनाथ उपाध्याय (आल इंडिया कॉउंसिल) को पटका पहना कर सम्मानित किया गया। दिनांक 27 मार्च के प्रातः कालीन से 31 मार्च तक मनोकामना सिद्धि यज्ञ का आयोजन किया जाएगा ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *