इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज अहमदाबाद में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच को देखने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी मैदान में पहुंच चुके है। इससे पहले दोनों प्रधानमंत्री ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों से मुलाकात की।

जानकारी सामने आई है की दोनों ने विशेष रथ में सवार होकर स्टेडियम का जायजा भी लिया। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को अहमदाबाद पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों प्रधानमंत्री करीबन 2 घंटे तक मैदान में रूकेंगे।

सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम मैच देखने के साथ ही कॉमेट्री भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी स्टेडियम से रवाना होने के बाद सीधा राजभवन जाएंगे। जहां से फर वो दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *