म्यूनिख : बायर्न म्यूनिख ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को हराकर चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर किया जिससे लियोनल मेस्सी और काइलियान एमबाप्पे का पीएसजी के साथ यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने का इंतजार और बढ़ गया।

म्यूनिख ने बुधवार को पीएसजी को 2-0 से हराकर कुल 3-0 के स्कोर के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पीएसजी के पूर्व खिलाड़ी किगस्ले कोमैन ने प्री क्वार्टर फाइनल के पहले चरण के मुकाबले में म्यूनिख की ओर से गोल दागा था। दूसरे चरण में पीएसजी के एक अन्य पूर्व खिलाड़ी एरिक मैक्सिम चोपो मोटिग और सर्गी गनाबरी ने गोल किए।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *