लॉस एंजिलिस (अमेरिका) : एमी पुरस्कार विजेता अभिनेता रॉबर्ट ब्लेक का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।
रॉबर्ट ब्लेक ने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे। अभिनय के लिए काफी सराहना हासिल करने वाले ब्लेक पर पत्नी की हत्या का मुकदमा चला, हालांकि बाद में उन्हें मामले में बरी कर दिया गया।

ब्लेक की पत्नी बोनी ली बकले की चार मई 2001 को एक स्टूडिया सिटी रेस्तरां के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पत्नी की हत्या के मामले में फंसने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में वापसी की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें वह सफलता वापस नहीं मिल पाई।

ब्लेक ने एक युवा कलाकार के तौर पर ‘आर गैंग में कॉमेडी की और फिल्म ‘ट्रेज़र ऑफ द सिएरा माड्रे में भी अभिनय किया। एक वयस्क के रूप में उन्हें ‘इन कोल्ड ब्लड में निभाये उनके किरदार के लिए काफी सराहना मिली। सीरीज ‘बरेटा में टोनी बरेटा की भूमिका निभाने के लिए उन्हें 1975 में एमी पुरस्कार मिला। 1993 में उन्हें ‘जजमेंट डे: द जॉन लिस्ट स्टोरी में निभाये उनके किरदार के लिए भी एमी पुरस्कार से नवाजा गया था। ब्लेक का जन्म 18 सितंबर 1933 में न्यू जर्सी के न्यूटली में हुआ था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *