इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। यहां ऑस्ट्रेलिया की टीम कल 480 रन बनाकर आलआउट हो गई थी। जिसके बाद भारत की टीम खेलने उतरी और 36 रन बनाए। उसके बाद आज शुरू हुए मैच में भारत ने एक विकेट के नुकसान पर खबर लिखे जाने तक 90 रन बना लिए है।

वहीं बात करें पहले विकेट की तो रोहित शर्मा आउट हो चुके है। लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने एक और उपलब्धि हांसिल की। जी हां रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट तो हुए लेकिन उन्होंने अपने 17 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऐसा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग ऐसा कर चुके हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *