इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिती में है। खेल के तीसरे दिन भारत ने खेलना शुरू किया तो उसकां पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा है।

शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी इस समय क्रीज पर है। गिल अर्धशतकी की ओर बढ़ रहे हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने पहली पारी को 36 रन से आगे बढ़ाया है लेकिन एक विकेट भी खो दिया है। खबर लिखे जाने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए है।

कप्तान रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए है। उन्हें मैथ्यू कुहनेमन ने मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच करा दिया। रोहित ने गिल के साथ 126 बॉल पर 74 रन की ओपनिंग साझेदारी की है। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 480 पर ऑलआउट हुई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *