इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इसकों लेकर इंतजार कर रहे फैंस को 31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण के मैच देखने को मिलेंगे। आईपीएल में 10 टीमें खिताबी मुकाबले के लिए भिड़ेंगी, जिसमें देखने वाली बात यह होगी की कौन ये खिताब अपने नाम करता है। लेकिन आज हम इस खबर में 10 साल पहले बने एक रिकॉर्ड की बात करने जा रहे है।

जिसे आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है। वैसे क्रिकेट ऐसा खेल है जिसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है। ऐसे में आगे ये रिकॉर्ड कायम रहेगा या टूटेगा ये बाद की बात है, लेकिन आज आपकां बता रहे है इस रिकॉर्ड के बारे में जो वेस्टइंडइीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है।

जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल 2013 को आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ क्रिस गेल ने इस मैच में नाबाद 175 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इस रिकॉर्ड को आज तक कोई भी क्रिकेटर नहीं तोड़ पाया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *