वाशिंगटन : भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान लागू की गई विनियमन नीतियों को बदलने के लिए कांग्रेस से एकजुट होने का अनुरोध किया है। रो खन्ना का कहना है कि सिलिकॉन वैली बैंक के दिवालिया होने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विनियमन नीतियों को बदलने की आवश्यकता है।

रो खन्ना ने एक बयान में कहा, ”मुझे खुशी है कि वित्त विभाग ने लोगों की परेशानियों को सुना और कामगारों, नवाचार और अर्थव्यवस्था की रक्षा करने के लिए कदम उठाए। लेकिन, काम यहीं खत्म नहीं होता है। सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) के खाताधारक और जमाकर्ता सोमवार से बैंक में जमा अपनी धनराशि का लेन-देन कर सकेंगे। कांग्रेस सदस्य ने रविवार को कहा, ”हम 2008 से जानते हैं कि इस तरह के संकट को रोकने के लिए कड़े नियमों की जरूरत है। भविष्य की अस्थिरता को रोकने के लिए ट्रंप प्रशासन की ओर से लागू की गई विनियमन नीतियों को बदलने के लिए कांग्रेस को एकजुट होने की जरुरत है।
रो खन्ना अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करते हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *