इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी के चारों टेस्ट मैच समाप्त हो चुके है और अब दोनों टीमों के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। 17 मार्च से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम का कप्तान बदल दिया गया है।

जानकारी के अनुसार वनडे टीम की कप्तानी पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ करेंगे। स्टीव स्मिथ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की अगुवाई करेंगे। जानकारी के अनुसार टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस अभी स्वदेश में है और अब वापस नहीं लौटेंगे। क्योंकि पिछले सप्तान उनकी मां मारिया का निधन हुआ था।

आपकों बता दें की दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट के बाद ही पैट कमिंस घर लौट गए थे। उसके बाद स्मिथ ने तीसरे टेस्ट में कमान संभाली थी, उसके बाद चौथे टेस्ट में भी वोही कप्तान रहे थे और अब वनडे सीरीज में भी स्टीव स्मिथ ही कप्तान रहेंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *