इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के खत्म होने के बाद अब दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज कल से खेली जानी है। लेकिन उससे पहले ही भारत के लिए एक बुरी खबर आई है और वो यह की टीम का खिलाड़ी पूरी सीरीज से ही बाहर हो गया है।

जानकारी के अनुसार इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण अब सीरीज में नजर नहीं आएंगे। इस बात की पुष्टि टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने की है। उन्होंन बताया की श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

खबरों की माने तो श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच के दौरान लोअर-बैक में दर्द की समस्या हो गई थी। जिसके बाद उन्हें मेडिकल टीम ने स्कैन भी किया था। इसके बाद भारतीय टीम की इस मैच में पहली पारी के दौरान अय्यर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर भी नहीं उतरे थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *