इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 मार्च यानी कल से वनडे सीरीज की शुरूआत होने जा रही है। कल का मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है की दोनों टीमें इस सीरीज में एक दूसरे को परख सकेंगी। ऐसा इसलिए की इस साल वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और ये टूर्नामेंट भारत में ही होगा।

वैसे वनडे में मैचों में ऑस्ट्रेलिया हमेशा भारत से आगे रहा है। अगर पुराने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की बात भी करें तो ज्यादात मैच ऑस्ट्रेलिया ने ही जीते है। अब तक हुए 12 वनडे वर्ल्ड कप में से 5 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा वनडे के मामले में हमेशा भारत से उपर रहा है।

वर्ल्डकप जो ऑस्ट्रेलिया ने जीते
1987 में इंग्लैंड को हराया
1999 में पाकिस्तान को हराया
2003 में भारत को हराया
2007 में श्रीलंका को हराया
2015 में न्यूजीलैंड को हराया

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *