इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी के बाद वनडे सीरीज की शुरूआत होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच 17 मार्च को सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जाएगा। वैसे ये सीरीज दोनों टीमों के लिए ही बहुत महत्वपूर्ण है और वो इसलीए की इस साल अक्टूबर में वनडे वर्ल्ड खेना जाना है।

ऐसे में दोनों टीमों को एक दूसरे को परखने का मौका भी मिलेगा और ये भी देखने को मिलेगा की आगे जाके किसकों क्या फायदा होने वाला है। आपकों बता दें की सीरीज का पहला मुकाबला कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

वैसे मैच से पहले दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 143 वनडे मैच हुए हैं। इनमें से 80 ऑस्ट्रेलिया ने जीते है औ 53 में भारत को जीत मिली है। वहीं 10 मैचों का नतीजा नहीं निकला है। ऐेसे में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा हमेशा भारी रहा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *