बीजिंग : चीन ने अमेरिका से आग्रह किया कि वह चीनी सेना के बारे में गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करना तुरंत बंद करे। चीनी रक्षा प्रवक्ता कर्नल तान केफेई ने गुरुवार को यह जानकारी दी। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता तान केफेई ने कहा कि उनकी सेना नियमों और कानूनों के अनुसार विदेशी सैन्य बलों से हवाई और समुद्री क्षेत्र में निपट रही है और हमेशा वैश्विक शांति के लिए तत्पर रहती है।

चीनी रक्षा प्रवक्ता ने कल यह बातें मीडिया के प्रश्नों के जबाव में दी जिसमें चीनी सेना के बारे में हाल ही में अमेरिकी रक्षा विभाग ने गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी की थी। प्रवक्ता ने कहा समाचार एजेंसी शिन्हुआ से कहा कि चीन अंतर्राष्ट्रीय कानून के मुताबिक सभी देशों द्बारा नेविगेशन और ओवरफ्लाइट की स्वतंत्रता को कड़ाई से पालन करता है और समुद्री मार्गों की सुरक्षा की रक्षा करता है।
कर्नल तान ने कहा कि इसके विपरीत, अमेरिका पूरे विश्व में जबरदस्ती, लॉकडाउन, युद्ध, बहिष्कार करने वाले गुटों की तलाश और टकराव के लिए अपनी वर्चस्ववादी सैन्य शक्ति का फायदा उठाता है जो कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

उन्होंने कहा कि चीनी सेना संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का ­ढèता से पालन करने, अपने अंतरराष्ट्रीय कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करने और साझा भविष्य के साथ मानव समुदाय के निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए अन्य देशों के सैन्य बलों के साथ हाथ मिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *