बीजिंग : चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) देश की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की ­ढèता से रक्षा करेगी और किसी भी रूप में ”ताइवान स्वतंत्रता अलगाववादी गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं छोड़ेगी। चीनी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। चीन के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता कर्नल तान केफेई ने अमेरिका द्बारा हाल ही में उकसाने वाले कृत्यों पर पत्रकारों के सवालों को जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अमेरिका के उकसाने वाले कृत्यों ने ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ा दिया है।

कर्नल तान ने कहा कि जलडमरूमध्य में बढèते तनाव का मूल कारण डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के अधिकारियों की ‘ताइवान स्वतंत्रता की मांग में बाहरी ताकतों के साथ और उनकी मिलीभगत से भड़काने वाले कृत्य और चीन के मौलिक हितों के विपरीत पक्ष में खड़े होना है। प्रवक्ता ने कहा कि पीएलए का ‘ताइवान स्वतंत्रता की मांग करने वाले बाहरी हस्तक्षेप और अलगाववादी गतिविधियों के खिलाफ सैन्य अभियान चलाना उचित है।

उन्होंने कहा कि ताइवान चीन का है और ताइवान का मसला चीन का आंतरिक मामला है। चीन अपने मूल हितों की रक्षा करना जानता है कर्नल तान ने कहा, ”हमारा अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह ताइवान को लेकर चीन के आतंरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के प्रयास को छोड़ दे और ‘सलामी रणनीति और ताइवान के सवाल पर आगे की कार्रवाई के बारे में सोचना बंद करे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *