इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है और आज का पहला मैच वानखेड़े स्टेडिय में खेला जाएगा। दोनों टीमों के कप्तान बदले गए है। भारतीय टीम का कप्तान पहले मैच के लिए बदला गया है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया का तीनों मैचों के लिए बदला गया है।

भारतीय टीम की कप्तानी आज रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या करेंगे तो वही ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे। स्टीव स्मिथ पैट कमिंस की जगह कप्तानी करेंगे। कुछ समय पहले ही पैट कमिंस की मां का निधन हुआ है तो वो टीम के साथ नहीं है।

जानते है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत : हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल,, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा, मिचेल स्टार्क, सीन एबॉट, एश्टन एगर, मिशेल मार्श, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल,

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *