इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है और इसकों लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जोर का उत्साह देखा जा सकता है। ऐसा इसालिए की हर किसी को फटाफट क्रिकेट बहुत ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में 31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के 16वें संस्करण में कई रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेंगे भी।

ऐसे में आज हम बात करने जा रहे है विराट कोहली की जिनके पास आईपीएल 2023 में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। अगर कोहली इस आईपीएल में दो शतक लगा देते है तो वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लागने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

आपकों बता दें की अभी तक ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने आईपीएल में अब तक 141 पारियों में 6 शतक लगाए हैं। लेकिन वो अब आईपीएल से संन्यास ले चुके है। ऐसे में विराट कोहली ये रिकॉर्ड बना सकते है। कोहली ने आईपीएल के 215 मैचों में 5 शतक लगाए हैं। ऐसे में दो शतक लगाते ही ये रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *