कतर के दोहा में चल रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दौरान पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने स्टेमेंट से खलबली मचा दी है। एशिया लायंस और इंडिया महाराजा के बीच हुए मैच के बाद अख्तर ने कहा कि वह भारत से प्यार करते हैं और इसलिए वह भारत बहुत आते थे। यहां तक कि उन्होंने अपना आधार कार्ड भी बनवा लिया है।

एएनआई से बात करते हुए अख्तर ने कहा, “मुझे हिंदुस्तान बहुत पसंद है, मेरे बहुत सारे दोस्त है वह पे। मै बहुत आता जाता रहता हूँ इंडिया, यहां तक के मेरा आधार कार्ड भी बन गया।”

तेज गेंदबाज ने भारत की तारीफ की है, वह अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर भारत और भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में अच्छा बोलते हैं। हालांकि अपनी इस हरकत के लिए वह अक्सर अपने ही देशवासियों से ट्रोल हो जाते हैं। कई बार लोगों ने यह भी कहा है कि वह भारत से YouTube दर्शकों की संख्या में कमी नहीं चाहते हैं इसलिए वह ये पब्लिसिटी स्टंट करते हैं।

शोएब इस समय दोहा में लीजेंड्स लीग क्रिकेट खेल रहे हैं। 47 वर्षीय टूर्नामेंट में एशिया लायंस के लिए खेलते हैं। उन्हें आखिरकार 14 मार्च को एक मैच खेलते हुए देखा गया जहां स्टार गेंदबाज ने केवल एक ओवर फेंका जिसमें उन्होंने 12 रन दिए। मैच के बाद उन्होंने ऐसा बयान दिया जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

मैच में इंडिया महाराजा ने एशिया लायंस को 10 विकेट से हरा दिया। मिसबाह एंड कंपनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 157 रन बनाए। उनकी तरफ से विकेटकीपर-बल्लेबाज उपुल थरंगा ने 48 गेंदों पर सर्वाधिक 69 रन बनाए। सुरेश रैना ने मैच में दो विकेट लिए। भारतीय महाराजाओं ने बिना कोई विकेट खोए केवल 12.3 ओवरों में लक्ष्य का पीछा किया। विकेट कीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 39 गेंद में 88 रन और कप्तान गौतम गंभीर ने 61 0ff 36 रन बनाकर भारतीय महाराजाओं को जीत दिलाई।

अख्तर ने हाल ही में अहमदाबाद में चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन साल से अधिक समय के बाद शतक बनाने के लिए भारतीय रन मशीन, विराट कोहली की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा, ‘मैं उनकी (कोहली) वापसी से हैरान नहीं हूं क्योंकि वह एक उल्लेखनीय खिलाड़ी हैं।’

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *