इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट प्रेमियों को 31 मार्च का इंतजार है और वो इसलिए की आईपीएल यानी इंडीयन प्रियमियर लीग की शुरूआत होने जा रही है। आईपीएल का यह 16वां संस्करण होगा और इसके लिए सभी टीमें तैयार है। लेकिन आज हम आपको आईपीएल के एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बता रहे है जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

जी हां आपकों बता रहे है आईपीएल इतिहास में किस टीम ने सबसे ज्यादा स्कोर बनाया है और वो टीम है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। जानकारी के अनुसार आरसीबी ने 23 अप्रैल 2013 को बैंगलोर में पूणे वॉरियर्स के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था।

इस मैच के दौरान वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने नाबाद 175 रन की पारी खेली थी। ये रिकॉर्ड दस साल बाद भी किसी भी टीम ने नहीं तोड़ा है। आईपीएल का दूसरा बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी आरसीबी के ही नाम दर्ज है। 14 मई 2016 को बैंगलोर में गुजरात लॉयन्स के खिलाफ 3 विकेट पर 248 रन बनाए थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *