आईपीएल का नया सीजन शुरू होने वाला है, वहीं सभी टीमें मैचों के लिए तैयारी कर रही है। आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स का प्रोमशन करते हुए, सिंगरऔर कंपोजरअमित त्रिवेदी ने एक नया एंथम गीत, हल्ला बोल बनाया है, जो ट्रेडिशनल और आधुनिक संगीत को पूरी तरह से मिस्क करता है।

अमित त्रिवेदी और मामे खान ने राजस्थानी लोक संगीत की सुंदरता और समृद्धि का प्रदर्शन किया है। इसमें त्रिवेदी, मामे खान और शरवी यादव सहित पावरहाउस सिंगर्स का मिश्रण है। वे ट्रैक बनाने के लिए अपनी यूनिक स्टाइल और आवाजों को मिलाकर गाने में एक अलग स्वाद लाते हैं।

अमित ने कहा, “एक संगीतकार के रूप में, कुछ नया और अलग बनाना हमेशा रोमांचक होता है, और राजस्थान रॉयल्स के लिए नए गीत ने मुझे ऐसा करने की अनुमति दी। मैं इस गाने में राजस्थानी, हिंदी और अंग्रेजी बोल के साथ-साथ पारंपरिक और आधुनिक संगीत का मिश्रण डालना चाहता था। मामे खान के साथ सहयोग करना बहुत अच्छा था। मुझे उम्मीद है कि इसने टीम की भावना और खेल के प्रति जुनून को पकड़ लिया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *