वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग ने देश में रह रहे एशियाई अमेरिकियों, हवाई के मूल वासियों और प्रशांत द्बीप (एए एंव एनएचपीआई) के लोगों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाने और इन सेवाओं में असामनता दूर करने के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम स्थापित करने की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

भारतीय-अमेरिकी समुदाय के एक प्रमुख नेता एवं आयोग के सदस्य अजय जैन भुटोरिया ने 14 मार्च को पूर्ण आयोग की बैठक के दौरान पेश की गई सिफारिशों में एए उप-समूहों जैसे दक्षिण एशियाई लोगों के लिए उपचार और एए एवं एनएचपीआई समुदायों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा अभियानों की कमी को रेखांकित किया। प्रस्तावों को स्वीकार करते हुए, आयोग ने स्वास्थ्य व मानव सेवा विभाग (एचएचएस) और शिक्षा विभाग (ईडी) को अमेरिका में रहने वाले एए एवं एनएचपीआई उप-समूहों में, खासकर बच्चों और युवाओं पर ध्यान केंद्रित करने हुए जागरूकता बढ़ाने, स्थिति का मूल्यांकन करने और स्वास्थ्य असमानताओं जैसे हृदय रोग व मोटापा आदि से जुड़े राष्ट्रीय अभियान स्थापित करने की सिफारिश की।

प्रस्तावित कार्यक्रमों में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्बारा मोटापे के मामलों पर नजर रखना और एए एवं एनएचपीआई के बच्चों तथा युवाओं पर केंद्रित कार्यक्रम चलाना शामिल है। इन कार्यक्रमों का मकसद गलत धारणाओं को दूर करना और सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक सामग्रियों, संसाधनों और भाषाओं का उपयोग करके स्वस्थ रहने और पुरानी बीमारियों के प्रभाव को कम करने के बारे में एए एवं एनएचआरे समुदायों को शिक्षित करना है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *