इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 मार्च बुधवार को खेला जाएगा। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दोनों टीमों में से जो भी इस मैच को जीतेगा वो यह वनडे सीरीज जीत जाएगा। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही इस मैच को जीतना चाहेगी।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। आपकों बता दें की भारतीय टीम ने पहले मैच में पांच विकेट से शानदार जीत हासिल की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना सामना पड़ा था।

ऐसे में अब तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए निर्णायक बन गया है। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा और भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे तो वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी स्टीव स्मीथ करेंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *