इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का शुभारंभ 31 मार्च से होने जा रहा है और उसके साथ ही आईपीएल के फैंस के यह दिन बहुत ही बड़ा रहने वाला है और वो इसलिए की पहले ही दिन लोगों को महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या की टीम के बीच मुकाबला देखेने को मिलेगा। लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस के लिए एक बुरी खबर भी है।

जी हां आपकों बता दे की टीम का बड़ा मैच विनर खिलाड़ी इस आईपीएल के कुछ मुकाबलों में गुजरात टाइटंस के लिए नहीं खेल पाएगा। ये खिलाड़ी चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में ही टीम से बाहर हो गया है और इस खिलाड़ी का नाम है डेविड मिलर। मिलर ने पिछले सीजन में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

आपकों बता दें, कि डेविड मिलर को नीदरलैंड्स के खिलाफ दो वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। साउथ अफ्रीका को इस साल होने वाले वर्ल्डकप में सीधे क्वालीफाई करने के लिए ये दोनों मैच जीतने होंगे। ऐसे में मिलर इन दो मैचों में टीम के साथ जुड़े रहेंगे और बाद में आईपीएल से जुड़ेग।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *