बेरूत : सऊदी अरब सीरिया में अपने दूतावास को फिर से खोलने के लिए युद्धग्रस्त देश के साथ बातचीत कर रहा है और यदि ऐसा होता है तो दोनों देशों के बीच एक दशक बाद राजनयिक संबंध बहाल होंगे। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

सरकारी ‘अल-अखबारिया टीवी ने सऊदी विदेश मंत्रालय के एक सूत्र के हवाले से सीरिया के साथ बातचीत के संबंध में बृहस्पतिवार को खबर दी। सऊदी और सीरिया के अधिकारियों से टिप्पणी के लिए तत्काल संपर्क नहीं हो सका। सऊदी अरब ने सीरियाई गृह युद्ध में सरकार विरोधी तत्वों का समर्थन किया था। सीरिया में 2011 में विद्रोह हुआ था जो बाद में गृह युद्ध में बदल गया। हाल के सालों में क्षेत्रीय स्तर पर रिश्तों में सुधार की प्रक्रिया तेज हुई है।

पिछले महीने सीरिया और तुर्किये में आए विशानकारी भूकंप के बाद अंतरराष्ट्रीय तौर पर सहानुभूति प्रकट की गई और सऊदी अरब समेत अन्य अरब देशों ने सीरिया में मदद भेजी। इस महीने के शुरू में क्षेत्र के दो शक्तिशाली देशों– सऊदी अरब और ईरान के बीच राजनयिक रिश्ते फिर से बहाल हुए है। दोनों देश सीरिया में प्रतिद्बंद्बी समूहों का समर्थन करते रहे हैं। सऊदी अरब और ईरान के बीच यह समझौता चीन की मदद से हुआ है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *