खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण के 37वें मैच में आज चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स से होगा।जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में सीएसके के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी अगर आप के मैच में दो चौके लगाने में सफल हो जाते हैं तो उनके आईपीएल में 350 चौके पूरे हो जाएंगे। अभी तक धोनी आईपीएल के 241 मैचों की 211 पारियां में 5039 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 348 चौके और 235 छक्के लगाए हैं।

धोनी एक चौका लगाते ही आरबीसी के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को भी पीछे छोड़ देंगे। फाफ डु प्लेसिस भी अभी तक 124 मैचों की 117 पारियों में 3825 रन बनाने के दौरान 348 चौके लगा चुके हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *