मामला वाराणसी जनपद के थाना सिंधौरा के ओदार गाव का

पीड़ित पत्नी की गुहार पर न्यायालय ने किया सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारन्ट जारी

रोहित सेठ

वाराणसी । चोलापुर थानाक्षेत्र के बेनीपुर मुर्दहा गाव की रहने वाली बिंदु पाल पुत्री राजेन्द्र पाल की शादी अभी हाल में बीते वर्ष 1 दिसम्बर वर्ष 2020 को अमित पाल पुत्र शोभनाथ पाल निवासी ओदार थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी ,शादी के समय नव दम्पति पति पत्नी के रूप में विंदु और अमित ने शादी के समय सात फेरे लिये और सात जन्मों तक आपसी पति पत्नी के रिश्तों को निभाने की कसम खायी पति अमित पाल गोवा कर्नाटका में प्राईबेट नौकरी करता था और शादी होने के बाद अमित पाल अपनी पत्नी बिन्दु पाल को छोड़कर गोवा कमाने के लिए पन्द्रह दिन बाद चला गया जिसके बाद पति के जाने के बाद अपने पति के गम में नव नबेली दुल्हन बिंदु काफी रो रो कर अपना समय बिना पति के बिता रही थी उधर पति अमित पाल घर से जाने के बाद शादी के मात्र बीस दिन बाद अपनी शादी एक दूसरी लड़की सपना शंकर पुजारी पुत्री शंकर पुजारी निवासी अबेदा जोईडा उत्तर कन्नड़ कर्नाटका के साथ रचा लिया और यह बात दूसरी पत्नी ने खुशी का इजहार करते हुए अपने फेसबुक वाट्सएप के स्टेटस पर लगाते हुए मामले की जानकारी पहली पत्नी बिन्दु पाल को बताई और सबको अपनी शादी की बधाई दी,उधर जब दूसरी शादी की जानकारी पहली पत्नी को हुई तो बिन्दु पाल बेहोश हो गयी और रोकर पूरे मामले की जानकारी अपने मायके के लोगो समेत अपने पिता को दी,सूचना पर बिन्दु पाल के पिता राजेन्द्र पाल निवासी बेनीपुर मुर्दहा थाना चोलापुर वाराणसी अपनी बेटी के घर ग्रामसभा ओदार थाना सिंधौरा वाराणसी पहुचे और अपनी बेटी के रोने के आशु देखकर भयभीत रह गये और दूसरी शादी के बाबत जब लड़की के पिता ने लड़के अमित पाल के घर वालो से पूछा तो सब लोग इधर उधर की बाते करते हुए टाल मटोल करने लगें, लेकिन एक कहानी चरितार्थ हुई कि मरता क्या न करता पीड़ित लड़की के पिता अपनी पुत्री को शादी के महज बीस दिन बाद अपने घर लाये और लड़के यानी अपने दामाद अमित पाल निवासी ओदार थाना सिंधौरा वाराणसी से बात करना चाहे लेकिन न0 ब्लाक और ब्लैक लिस्ट होने के कारण बाते नही हो सकी और उसके बाद महीनों तक इंतजार लड़की के पिता अपने दामाद और उसके पूरे परिजनों के फोन का करते रहे लेकिन किसी ने भी मामले में बात करना मुनासिब नही समझा, जिसके बाद लड़की के पिता और पीड़िता लड़की बिन्दु पाल ने माननीय न्यायालय ACJM प्रथम की अदालत में पीड़िता ने याचिका दायर की जिसके बाद पीड़िता समेत उसके पूरे परिजनों का माननीय न्यायालय ACJM प्रथम की अदालत ने सभी लोगो का अलग अलग बयान दर्ज की जिसके बाद माननीय न्यायालय ACJM प्रथम विश्वजीत सिंह ने घटने के मुख्य आरोपी अमित पाल पुत्र शोभनाथ पाल,मुन्नी देबी पत्नी शोभनाथ पाल,दीनानाथ पाल पुत्र जगदीश पाल,माधुरी पाल पत्नी जगदीश पाल,अर्चिता देवी पत्नी दिनेश पाल,दिनेश पाल पुत्र हरिनाथ पाल,दीपक पाल पुत्र अमरनाथ पाल,विनोद पाल पुत्र दीनानाथ पाल,सृस्टि पाल पत्नी विनोद पाल,आशुतोष पाल पुत्र दीनानाथ पाल,मनोज पाल पुत्र दूधनाथ पाल,जगदीश पाल पुत्र दूधनाथ पाल,शोभनाथ पाल पुत्र बगेसर पाल,दीनानाथ पाल पुत्र बगेसर पाल,निवासीगण *ओदार थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी एवम नीतू पाल पत्नी धर्मेन्द्र पाल ,धर्मेन्द्र पाल पुत्र झम्मन पाल *निवासी हनुमानपुर थाना मुगलसराय जनपद चंदौली सन्तोष पाल निवासी भरलाई *थाना शिवपुर वाराणसी समेत दूसरी लड़की जिससे दूसरी शादी अमित पाल ने किया सपना शंकर पुजारी पत्नी अमित पाल पुत्री शंकर पुजारी,शंकर पुजारी, लक्ष्मी देवी पत्नी शंकर पुजारी निवासीगण अबेदा जोईडा उत्तर कन्नर कर्नाटका *समेत विजय पाल पुत्र रामलाल पाल निवासी *औरा थाना चोलापुर वाराणसी के खिलाफ गैर जमानती(NBW) थाना सिंधौरा,थाना शिवपुर, थाना चोलापुर एवम पुलिस अधिक्षक चंदौली समेत कर्नाटका सरकार को माननीय न्यायालय ने जारी किया और नियत तिथि पर उपरोक्त बिसो अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष हाजिर करने के लिए सभी बिशो लोगो के खिलाफ गैर जमानती वारन्ट किया,माननीय न्यायालय की इस प्रक्रिया से पीड़िता बिन्दु पाल को न्याय का आसार धीरे धीरे दिखने लगा और कहा भी गया है कि भगवान के यहां देर है लेकिन अंधेर नही,वही माननीय न्यायालय के गैर जमानती वारन्ट जारी करने के बाद हरकत में आई वाराणसी चंदौली एवम कर्नाटका की पुलिस के भय से सब घर छोड़ फरार हो गये है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *