इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को कोई अंत दिखाई नहीं दे रहा है और इसके साथ ही ये जितना हिंसक होता जा रहा है उतनी ही मौते भी बढ़ती जा रही है। हालात ये है की लोगों की मौत हो ही रही है साथ ही दोनों देश भी आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो मध्य यूक्रेनी शहर क्रिवीवी में रात भर रूसी मिसाइलों के हमले में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य लोग घायल हैं। निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र के गवर्नर सेरही लिसाक ने मीडिया से कहा की क्रूज मिसाइलों से जुड़े हमले ने 5 मंजिला आवासीय इमारत को निशाना बनाया गया है।

आपको बता दें की क्रिवीवी रिह यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का गृहनगर है। रूस ने रणनीतिक रूप से यहां रात भर हमले किए, जिसके बाद क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। वहीं जेलेंस्की ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें दमकलकर्मी आग को बुझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।

pc- navbharat

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *