इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी यु़द्ध में प्राइवेट आर्मी की भूमिका निभा रहे वैगनर चीफ और राष्ट्रपति पुतिन को लेकर अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के चीफ विलियम बर्न्स ने बड़ा दावा किया है। बर्न्स का कहना है की पुतिन वैगनर चीफ प्रिगोजिन से बगावत करने का बदला जरूर लेंगे।

उन्होंने दावा किया की रूस के राष्ट्रपति पुतिन बस सही समय का इंतजार कर रहे हैं। एक सिक्योरिटी फोरम के दौरान बर्न्स ने कहा कि पिछले महीने रूस में जो कुछ हुआ उसने वहां के खोखले हो चुके सिस्टम को उजागर किया है। उन्होंने कहा की पुतिन वो हैं जिन्हें लगता है कि बदला लेना है तो पहले मामले को ठंडा करना जरूरी है। बर्न्स कहते हैं- पुतिन बदला लेने में माहिर हैं आदमी है।

आपको बता दें की 23 जून को वैगनर ग्रुप ने रूस के खिलाफ विद्रोह की घोषणा की थी। जबकी वैगनर आर्मी रूस के लिए प्राइवेट आर्मी के रूप में लड़ती है। वैगनर आर्मी यूक्रेन के कैंप को छोड़कर रूसी सीमा में दाखिल हो गई थी। उसने रोस्तोव शहर और मिलिट्री हेडक्वार्टर पर कब्जा कर लिया था।

pc- jagran

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *