इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होने जा रही है। तीन मैचों की सीरीज से पहले भातर और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है। जिसको भारत ने 1-0 से अपने नाम कर लिया है। दूसरा मैच बारिश के कारण ड्रॉ हो चुका है। अब दोनों के बीच वनडे सीरीज शुरू होगी।

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी। पहला मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा। दूसरा मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा जो 29 जुलाई को होगा। इसके बाद सीरीज के अंतिम मुकाबले के लिए दोनों टीमें त्रिनिदाद जाएंगे जहां वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 अगस्त को होगा।

कब शुरू होंगे मुकाबले
भारतीय समय के अनुसार मुकाबला कब और कितने बजे शुरू होगा ये आपको बता देते है। लोकल टाइम के अनुसार मैच सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में शाम के 7 बज चुके होंगे। ऐसे में आप शाम 7 बजे से मैच देख सकेंगे।

pc-crickettimes.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *