इंटरनेट डेस्क। भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच हाल ही में तीन टी20 और तीन ही वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस बार वनडे मुकाबलों की सीरीज विवादों से भरपूर रही। दोनों टीमों के बीच टाई पर छूटे तीसरे वनडे मुकाबले में विवाद गहरा गया। तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को बांग्लादेशी अंपायर तनवीर अहमद के आउट हो जाने के बाद मामला बढ़ गया।

हरमनप्रीत को एलबीडब्ल्यू आउट दे देने के बाद उन्होंने गुस्से में स्टम्प पर बैट मारा और अंपायर से भी बहस की। यही नहीं मुकाबले की समाप्ति के बाद हरमनप्रीत ने बांग्लादेशी अंपायरों की जमकर आलोचना भी की।

वहीं इस पूरे मामले पर अब आईसीसी सख्त एक्शन लेने के मूड में दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो हरमनप्रीत को आचार संहिता के लेवल-2 का उल्लंघन करने के लिए चार डिमेरिट अंक मिल सकते हैं और इस स्थिति में उन पर दो मैचों का बैन भी लग सकता हैं।

pc-mid-day.com,thestatesman.com,100mbsports.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *