इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान का नाम यूही बदनाम नहीं है, आतंकवाद से लेकर ड्रग्स और सैक्स स्कैंडल में कई बार इस देश का नाम सुर्खियों में रहा है। लेकिन इस बार मामला ऐसा सामने आया है जिसे सुन आपकी भी टेंशन बढ़ जाएगी। जी हां पाकिस्तान में 5500 कॉलेज छात्राओं के अश्लील वीडियो मिलने की घटना से हड़कंप मच गया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसे दुनियाभर में अब तक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल बताया जा रहा है। हजारों लड़कियों को ड्रग का आदी बनाकर फंसाया गया है और फिर इनके वीडियो बनाए गए है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग ने इस्लामिया यूनिवर्सिटी बहावलपुर मामले की जांच के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनाने का फैसला किया है।

खबरों के अनुसार वीडियो सामने आने के बाद जब इसकी पड़ताल की गई तो आरोपियों के मोबाइल से कई अश्लील वीडियो और वाट्सएप चैट मिले हैं। मोबाइल से अहम सबूत भी हाथ लगे है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की इस्लामिया यूनिवर्सिटी में ये गंदा खेल कई सालों से चल रहा था। खबरों के अनुसार छात्राओं के सेक्स स्कैंडल के इस पूरे शर्मनाक मामले का कर्ता धर्ता एजाज हुसैन नाम के व्यक्ति को माना जा रहा है। पुलिस को इस सेक्स स्कैंडल की भनक यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर फाइनेंस अबू बकर की गिरफ्तारी के बाद लगी है। उन्हें 28 जून को एक लड़की के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा गया था। उनके पास से 10 ग्राम चरस और मोबाइल फोन से हजारों अश्लील वीडियो मिले है।

pc-jagran

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *