इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया पहला वनडे मैच भारत ने जीत लिया। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम मात्र 114 रनों पर ही आलआउट हो गई और भारत ने इस मुकाबले को एक तरफा बनाकर आराम से जीत दर्ज कर ली। इस मैच में टीम इंडिया के स्पिनर्स रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने एक इतिहास भी रच दिया।

आपको बता दें की वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के स्पिनर्स रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने मेजबान टीम के 10 में से 7 विकेट चटका दिए। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने इसी के साथ ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कारनामा पहली बार देखने को मिला है जब दो लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी ने एक ही पारी में 10 में से 7 विकेट आउट कर दिए। कुलदीप यादव ने 3 ओवर में 6 रन देकर 4 विकेट झटके हैं वहीं जडेजा ने 6 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट झटके हैं।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *