इंटरनेट डेस्क। देश दुनिया में अपनी आतंकी ताकत के लिए कभी खास पचहान रखने वाला ओसामा बिन लादेन भले ही मर चुका हो लेकिन उसका आतंकी संगठन अलकायदा एक बार फिर से नई शुरूआत करने की तैयारी में है। बीच में कुछ सालों के लिए शांति बरतने वाले आतंकवादी संगठन अलकायदा ने एक बार फिर से पैर पसारने की तैयारी कर ली है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो आतंकी संगठन अलकायदा अब अपने अभियान को जम्मू कश्मीर, बांग्लादेश और म्यामांर में फैलाने का प्लान बना रहा है। इसके लिए वह भारतीय उपमहाद्वीप में अपने क्षेत्रीय सहयोगी आईएसआईएल के का विस्तार कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस सप्ताह जारी हुई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 32वीं रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। कहा गया है कि ;एक सदस्य देश ने आकलन किया कि अलकायदा बांग्लादेश, जम्मू-कश्मीर और म्यांमार में अपना अभियान फैलाने के लिए प्लानिंग कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में अलकायदा को संचालित करने वाला कोर ग्रुप सक्रिय है।

pc-sofrep.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *