इंटरनेट डेस्क। इंडियन क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है। टीम ने यहां टेस्ट और वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया और अब टी20 सीरीज खेल रही है। यह सीरीज पांच मैचों की है और पहला मैच हो भी चुका है। लेकिन इसी बीच बड़ी खबर यह है की दौरे के बीच में ही बीसीसीआई ने टीम के कोच, सपोर्ट स्टॉफ और टीम के कप्तान को भी बदल दिया।

वेस्टइंडीज के दौरे के बाद टीम को आयरलैंड भी जाना है जहां टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खलेगी। टीम इंडिया के टी 20 फॉर्मेट में अभी कप्तान हार्दिक पांड्या हैं, लेकिन वे आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिय़ा का हिस्सा नहीं होंगे उनकी जगह बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह को कप्तानी सौंपी है।

वहीं वेस्टइंडीज दौरे के बाद ही आयरलैंड दौरे पर राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण होंगे। बता दें कि लक्ष्मण आयरलैंड के पिछले दौरे पर भी भारतीय टीम के कोच थे। कोच द्रविड़ लंबे समय से टीम के साथ ट्रेवल कर रहे है ऐसे में उनको इस दौरे पर आराम दिया गया है।

PC- BUSINESSTODAY,mykhel.com,jagran

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *