इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने के बाद कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई है। इस सजा के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़कर जेल में बंद भी कर दिया है। वहीं इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने कहा प्राधिकारी पूर्व प्रधानमंत्री की कानूनी टीम को अदालत से संबंधित जरूरी दस्तावेजों पर साइन कराने के लिए उनसे मुलाकात नहीं करने दे रहे हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सजा सुनाए जाने के बाद इमरान खान को लाहौर में उनके जमान पार्क स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया था। खबरों की माने तो पीटीआई प्रमुख इमरान खान सरकारी तोहफों की बिक्री को छिपाने के जुर्म में अटक जेल में बंद हैं। इस्लामाबाद में एक सत्र अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाया है।

वहीं इस मामले में पार्टी ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर शेयर किए बयान में खान की गिरफ्तारी को अपहरण बताया है। पार्टी की और से आरोप लगाए जा रहे है की कानूनी टीम को अटक जेल के अधीक्षक और पंजाब के अतिरिक्त गृह सचिव से की गई अपीलों के बावजूद जरूरी कानूनी दस्तावेजों पर साइन कराने के लिए उनसे मुलाकात करने नहीं दिया जा रहा है।

pc- tv9bharatvarsh

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *