इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 500 से भी ज्यादा दिनों से जारी युद्ध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। हालात यह है की दोनों देश आर्थिक और जान, माल का नुकसान भोग रहे है लेकिन दोनों ही इस युद्ध पर विराम नहीं लगाना चाहते है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो हाल-फिलहाल में यूक्रेन ने रूस पर जवाबी हमले किये हैं।

वहीं इन हमलों के बाद अब खतरा बढ़ता दिख रहा है। वहीं इस मामले में रूस ने सोमवार को दावा किया कि उसने मॉस्को के दक्षिण-पश्चिम में ड्रोन को मार गिराया है, जो यूक्रेन की तरफ से किया गया हमला था। वहीं यूक्रेन की ओर से किये जा रहे हमले को लेकर कलूगा क्षेत्र के गवर्नर व्लादिस्लाव ने टेलीग्राम पर जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी को निशाना बनाकर ड्रोन हमलों में बढ़ोतरी हुई है।

इधर खबरों की माने तो रूस ने मॉस्को के दक्षिण-पश्चिम में एक यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी ड्रोन को मास्को में तैनात एंटी एयरक्राफ्ट डिफेन्स सिस्टम की मदद से मार गिराया गया है।

pc- amarujala

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *