इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले तीन साल की जेल काट रहे है। हाल ही में शनिवार को उन्हें इस मामले में सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब इनमरान खान पांच साल तक चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो चुनाव आयोग ने भी उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया है। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया। इसके साथ ही खान अब पांच साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। आपको बता दें की जेल में बंद इमरान खान ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में उन्हें दोषी ठहराए जाने के एक निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी थी। जिसके बाद शानिवार को इस मामले में फैसला आ गया।

इमरान खान 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि साल भर पहले अविश्वास प्रस्ताव में हार जाने के बाद पद से उन्हें हटना पड़ा था। इमरान के खिलाफ 100 से अधिक मामले हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए अपने फायदे के लिए कीमती तोहफे बेचे है।

PC- AAJ TAK

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *